আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: November 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Bajaj Auto ने भारत में नया Pulsar 125 Carbon Fibre Edition लॉन्च किया है. कंपनी ने Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Edition के सिंगल-सीट वर्जन की कीमत 89,254 रुपए और स्प्लिट-सीट वर्जन की कीमत 91,642 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की है. नया बजाज पल्सर 125 कार्बन फाइबर एडिशन दो कलर ऑप्शंस – ब्लू और रेड और नए बॉडी ग्राफिक्स के साथ आता है. इन नए अपडेट से इस एंट्री-लेवल पल्सर मोटरसाइकिल में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं. बॉडी ग्राफिक्स मोटरसाइकिल के हेडलैंप कवर, फ्यूल टैंक, फ्रंट फेंडर, टेल सेक्शन, बेली पैन और अलॉय व्हील्स को कवर करते हैं.

https://शादी का दबाव डाल रही थी प्रेमिका, शादीशुदा प्रेमी ने मारकर तालाब में फेंका

पल्सर 125 कार्बन फाइबर एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नए एडिशन में भी वहीं 124.4 cc सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो 8,500 rpm पर 11.64 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 10.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. दोनों एडिशन में सिंगल-पॉड हेडलैंप के साथ क्लासिक पल्सर डिजाइन लैंगवेज, बोल्ट श्राउड के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक, ब्लैक-आउट साइड स्लंग एग्जॉस्ट और स्प्लिट ग्रैब रेल्स मिलते हैं. सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी पहले जैसा ही है. बाइक में सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए 240 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक यूनिट मिलता है. यह बाइक 6-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ आती है.

https://रिलीज होते ही छाया इरफान खान के बेटे बाबिल की फिल्म ‘कला’ का ट्रेलर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now