राजनांदगांव. भेंट-मुलाकात में डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रवासियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं# उन्होंने घुमका को नगर पंचायत बनाने, घुमका में स्वामी आत्मा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की# पूर्व में घुमका को तहसील बनाने की घोषणा के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 3 महीने के भीतर घुमका का तहसील कार्यालय पूर्ण तहसील के रूप में कार्य करने लगेगा. उन्होंने बघेरा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने, रुसे बांध की नहरों में नहर लाइनिंग, घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण, तेंदूनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार, जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग, हडुवा, खारा और मुरमुंदा हाई स्कूल के हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की.
https://‘होशियारी मत दिखाइए’, मोरबी हादसे पर गुजरात सरकार को हाईकोर्ट की फटकार
यहां मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को पोषण किट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज किट सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया. मुख्यमंत्री ने ग्राम घुमका में रानी अवंति बाई की प्रतिमा का अनावरण किया. मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने आया हूं. हम लोग योजनाएं बनाते हैं इनका जमीनी क्रियान्वयन कैसा है यह देखने आप लोगों के बीच आया हूं. उन्होंने कहा कि पंथी नृत्य से आप लोगों ने स्वागत किया. फिर करी लड्डू से तौला। आपके स्नेह से अभिभूत हूं.
https://Dexter सीरीज में ऐसा क्या था? जिसे देखकर आफताब ने किए श्रद्धा के 35 टुकड़े







