नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि अगर वह सरकार में आई तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदला जाएगा. स्टेडियम का नाम सरदार पटेल के नाम पर कर दिया जाएगा. गुजरात के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म होगी. दस लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. तीन हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा. तीन सौ यूनिट बिजली फ्री रहेगी. पुरानी पेंशन योजान लागू की जाएगी. हर गुजराती को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा. किसानों का 3 लाख का कर्ज माफ होगा.
https://मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से रहने के दिए निर्देश
इसके अलावा उनका बिजली बिल भी माफ किया जाएगा. कांग्रेस ने वादा किया है कि गुजरात के किसानों की दशा सुधारने के लिए, फसल का भाव दिलाने के लिए ‘भाव निर्धारण समिति’ स्थापित की जाएगी. छात्रों को छात्रवृत्ति की सौगात दी जाएगी. जरूरतमंद छात्रों को 500 रुपए से 20,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति देंगे. गुजरात कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि दूध उत्पादकों को 5 रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी. चार लाख रुपए का कोविड मुआवजा दिया जाएगा. पिछले 27 साल में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी जांच होगी. एंटी करप्शन एक्ट लाया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा. मनरेगा योजना जैसी शहरी रोजगार गारंटी योजना चलाई जाएगी.
https://PM Kisan : 13वीं किस्त के लिए कर लें ये जरूरी काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपए









