नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सियासत तेज हो गई है. विपक्ष ने टीएमसी नेता पर निशाना साधा है. दरअसल, टीएमसी नेता ने नंदीग्राम में एक सार्वजनिक रैली में शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा किवह (सुवेन्दु अधिकारी) कहते हैं कि मैं अच्छा दिखने वाला नहीं हूं. आप कितने सुंदर हैं!हम किसी को उनके रंगरूप से नहीं आंकते हैं, हम राष्ट्रपति (भारत के) के कार्यालय का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने ममता बनर्जी और उनके मंत्री अखिल गिरि पर निशाना साधा है. भाजपा ने दावा किया कि जब अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के खिलाफ यह यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी सरकार की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां मौजूद थीं. वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि ममता बनर्जी की कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति का अपमान किया है. मालवीय ने आगे कहा- ममता बनर्जी हमेशा आदिवासी विरोधी रही हैं. चुनाव में भी उन्होंने मुर्मू का समर्थन नहीं किया था. यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर है.
https://मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य निलंबित









