আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘जेल में रहकर पढ़ाई, अच्छा व्यवहार’, राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करते हुए SC ने क्या-क्या कहा?

Published on: November 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 6 हत्यारों को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिहा कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की रिहाई के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को आधार बनाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोषियों ने तीन दशक से ज्यादा का समय जेल में बंद रहकर गुजारा. सभी दोषियों को जेल में व्यवहार भी अच्छा था. इसके अलावा उन्होंने जेल में रहकर पढ़ाई की और डिग्रियां हासिल कीं. इस दौरान वह बीमार भी रहे. राजीव हत्याकांड के जिन दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिहा किया उनमें नलिनी श्रीहरन, रॉबर्ट पेस, रविचंद्रन, राजा, श्रीहरन और जयकुमार शामिल हैं.

https://एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत, जिम में आया हार्ट अटैक

गौरतलब है कि राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई की सिफारिश तमिलनाडु सरकार ने की थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल ने कार्रवाई नहीं की है. दूसरी ओर, राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी एस नलिनी ने समय से पहले रिहाई की मांग की थी. उसने अगस्त महीने में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उसने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसकी शीघ्र रिहाई की याचिका खारिज कर दी गई थी. बता दें कि 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली के दौरान तमिलनाडु में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी.

https://खुलासा : चरित्र शंका पर पत्नी को पहाड़ से दिया था धक्का, पति गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now