আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘दृश्यम 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, सस्पेंस और डायलॉग से है भरपूर

Published on: November 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम-2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है. इस पूरे गाने में सस्पेंस और थ्रिलर की भरमार है. विजय सलगांवकर की इस कहानी को जानने के लिए दर्शकों फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ के गाने की शुरुआत विजय सलगांवकर के पुलिस के पास जाकर कन्फेशन करने के साथ होती है. गाने में पुलिस की भूमिका में नजर आ रहे अक्षय खन्ना विजय सलगांवकर के खिलाफ सबूत ढूंढने में कोई मौका नहीं छोड़ते, वहीं दोबारा केस खुलने पर अजय देवगन का परिवार काफी डरा हुआ नजर आ रहा है.

https://प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति उपरांत शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में पदस्थापना के निर्देश

विजय सलगांवकर का परिवार को हर वक्त यही डर है कि कहीं पुलिस को कोई सबूत ना मिल जाए. अगर ऐसा हुआ तो उनके परिवार का क्या होगा. गाने में अजय देवगन के बोल भी हैं, वह कहते हैं ‘शब्दों पर नहीं सीन पर ध्यान दो, क्योंकि झूठ शब्दों में जगह ढूंढ ही लेता है, लेकिन दृश्य कभी झूठे नहीं होते. सस्पेंस और डायलॉग से भरे 2 मिनट 25 सेकंड का ये गाना आपका दिल जीत लेगा. दृश्यम 2 के बेहतरीन टाइटल ट्रैक आवाज सिंगर ऊषा उत्थुप ने दी है. इसमें उनका साथ विजय प्रकाश ने भी दिया है. अमिताभ भट्टाचार्य ने गाना लिखा है, जबकि पूरी कहानी को नैरेट अजय देवगन ने किया है.

https://करंट से हाथी की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वनरक्षक निलंबित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now