আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

Published on: November 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सोमवार को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को चौथा लेटर लिखा और कई बड़े आरोप लगाते हुए केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की. सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि ‘आप’ ने पंजाब और गोवा चुनाव के लिए उससे पैसे मांगे और उसने दिए भी. आप की ओर से आरोपों को झूठा बताए जाने पर पलटवार करते हुए सुकेश ने पूछा कि यदि वह गलत बोल रहा है तो अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन की ओर से केस वापस लेने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है. सुकेश ने कहा है कि उसे मीडिया के सामने आने को मजबूर किया जा रहा है क्योंकि आप जवाब देने की बजाय वाकयुद्ध में जुटी है.

https://बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत; एक घायल

सुकेश ने लिखा- मैं यह बयान इसलिए दे रहा हूं क्यों कि ‘आप’ मुझसे लड़ने की कोशिश कर रही है और एलजी से की गई मेरी शिकायतों पर सच कहने की बजाय जुबानी जंग लड़ रही है. केजरीवाल जी आप और आपके सहयोगी कह रहे हैं यह जानबूझकर चुनाव के दौरान किया जा रहा है, यह पहले क्यों नहीं किया गया जब ईडी और सीबीआई ने मुझसे पूछताछ की. और मैंने इसका पहले खुलासा क्यों नहीं किया. मैं इसका जवाब दूंगा. मैं आपको बता दूं कि मैं चुप रहा और हर चीज को नजरअंदाज किया, लेकिन आपकी धमकियों और जेल प्रशासन के लगातार दबाव, मिस्टर जैन की ओर से पंजाब और गोवा चुनाव के दौरान पैसा मांगा गया, बेशर्मी से तब भी जब इस साल मैं जांच का सामना कर रहा था, क्योंकि अब यह बहुत अधिक हो गया है और मुझे यह सब सहने की आवश्यकता नहीं है.

https://सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘वार’ रिलीज, मिले लाखों व्यूज

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now