नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अक्टूबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए अवार्ड की घोषणा कर दी है. इस बार यह अवार्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को दिया गया है. कोहली को यह अवार्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन और टी20 वर्ल्ड कप में शानदर प्रदर्शन के लिए दिया गया है. विराट कोहली ने यह अवार्ड जिम्बाब्वे के दिग्गज आलराउंडर सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर को पछाड़कर हासिल किया है.
https://करंटयुक्त फंदे से चिपक कर हाथी की मौत! देवपुर क्षेत्र में शिकारी सक्रिय
विराट कोहली पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीते हैं. उन्होंने अक्टूबर महीने में कमाल की बल्लेबाजी की थी. इसी बैटिंग और टीम इंडिया के लिए उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया है. वहीं कोहली ने इस अवार्ड के बाद कहा कि ‘मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि मुझे यह अवार्ड दिया गया’. आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ का पहली बार अवार्ड जीतने वाले विराट कोहली ने पिछले महीने शानदार बल्लेबाजी की थी. विराट ने अक्टूबर महीने में 205 के शानदार औसत से 205 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 150.73 का रहा था.
https://आर्थिक आधार पर जारी रहेगा 10 फीसदी आरक्षण, SC के 5 में 3 जजों ने जताई सहमति











