नई दिल्ली. सितंबर के मध्य में नामीबिया से लाकर मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में छोड़े गए चीतों में से दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया. यहां छोड़ते ही उन्होंने अपना पहला शिकार किया. दरअसल, पीएम मोदी ने एक मंच से लीवर घुमाकर लकड़ी के पिंजड़ों के दरवाजे खोलकर विशेष बाड़ों में क्वारंटीन (पृथकवास) में छोड़ा था. छह नवंबर को इन चीतों ने अपने नए आशियाने में 51 दिन पूरे कर लिए. इसके बाद फ्रीडी और एल्टन नाम के चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया.
https://आर्थिक आधार पर जारी रहेगा 10 फीसदी आरक्षण, SC के 5 में 3 जजों ने जताई सहमति
वन मंत्री विजय शाह ने बताया कि इन दोनों चीतों ने यहां अपना पहला शिकार कर लिया है. छोटे बाड़े से बड़े बाड़ों में छोड़े जाने के बाद 24 घंटे के अंदर चीतों के सफलतापूर्वक अपना पहला शिकार करने से पार्क प्रबंधन की चिंताएं दूर हो गई हैं. मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) उत्तर कुमार शर्मा ने बताया कि चीतों ने या तो रविवार को या सोमवार तड़के एक चीतल का शिकार किया. उन्होंने बताया कि वन निगरानी दल को सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि चीता दो घंटे के अंदर अपने शिकार को खा जाता है.
https://सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत









