আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान खरीदी में अनियमितता, प्रबंधक, खरीदी प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Published on: November 4, 2022
---Advertisement---

मुंगेली. धान खरीदी में अनियमितता बरतने वाले सेवा सहकारी समिति गुरूवाइनडबरी के प्रबंधक शंकरदास बंजारा, धान खरीदी प्रभारी रामदास बंजारे, कम्प्यूटर ऑपरेटर सनत कुमार कश्यप, खुड़िया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविकांत वैष्णव और किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अनिल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा मुंगेली के ज्ञापन के परिपालन में धान उपार्जन केन्द्र गुरूवाइनडबरी सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शंकरदास बंजारा, धान खरीदी प्रभारी रामदास बंजारे और कम्प्यूटर ऑपरेटर सनत कुमार कश्यप द्वारा 11 अप्रैल 2022 की स्थिति में कम्प्यूटर में दर्ज धान खरीदी, उठाव व शेष धान संबंधी जानकारी प्रस्तुत की गई. जिसके अनुसार उक्त खरीदी केन्द्र में धान की मात्रा 38883.60 क्विंटल धान खरीदी की गई, जिसमें मिल को 22428.80 क्विंटल और संग्रहण केन्द्र को 15324.73 क्विंटल जारी की गई.

https://गणेश प्रतिमा पर छेड़छाड़, शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

शेष धान की मात्रा 1130.07 क्विंटल है. जिसका भौतिक सत्यापन करने पर धान खरीदी केन्द्र में धान की कोई भी मात्रा भौतिक रूप में नहीं पाए जाने पर शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कंतेली के अनिल कुमार सप्रे ने थाना लालपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया. जिसके आधार पर आरोपियों के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान समिति प्रबंध शंकरदास बंजारा और कम्प्यूटर ऑपरेटर सनत कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया गया. धान खरीदी प्रभारी रामदास बंजारे 10 माह से फरार था, जिसे लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा. इसी तरह जिला सहकारी बैंक शाखा लोरमी के वर्तमान शाखा प्रबंधक संतोष कौशिक ने 28 अक्टूबर को लोरमी थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई.

https://शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को बायकॉट करने की मांग, ‘#Boycott Pathaan’ कर रहा ट्रेंड

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए लोरमी पुलिस के द्वारा तत्कालीन शाखा प्रबंधक और वर्तमान में बिलासपुर जिले के बैंक शाखा धनिया में पदस्थ रविकांत वैष्णव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा. इसी क्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कौशिक ने उरईकछार निवासी अनिल पटेल के विरूद्ध क्षेत्र के ग्रामीणों का फर्जी तरीके से पंजीयन कराने, केसीसी लोन निकालने, फर्जी तरीके से धान बिक्री का पैसा आहरण करने और किसानों के पासबुक को जबरन अपने पास रखने रिपोर्ट थाना लोरमी में दर्ज कराई. थाना लोरमी ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया और मुखबिरों की सूचना एवं साइबर सेल के विश्लेषण के उपरांत अनिल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now