नई दिल्ली. एक्टर शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस मौके पर उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी किया था. हेटर्स को यह टीजर पसंद नहीं आया है. वे वीएफएक्स सहित कई बातों को लेकर फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं. हेटर्स ने सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट पठान’ (#Boycott Pathaan) की मुहिम छेड़ दी है. शाहरुख खान लम्बे गैप के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म ‘पठान’ के जरिए नजर आएंगे.2023 में 25 जनवरी को उनकी फिल्म रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे.
https://ट्विटर हुआ डाउन तो यूजर्स ने शेयर किए बेहद मजेदार मीम्स
शाहरुख खान की बहुत-सी फिल्में ऐसी हैं, जिनमें VFX का खास तौर पर काम किया गया है. फिल्म ‘पठान’ में भी वीएफएक्स का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया है लेकिन हेटर्स को यह समझ नहीं आ रहा है. फिल्म के टीजर में वीएफएक्स को लेकर वे शाहरुख को ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि 2 मिनट के टीजर में ही जब वीएफएक्स सही नहीं है तो 2 घंटे की मूवी में क्या होगा. यह नया ट्रेंड शाहरुख के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से यह ट्रेंड वायरल होते दिख रहा है.
https://हॉस्पिटल में मिली अव्यवस्था, अनुपस्थित डॉक्टर समेत बीएमओ को नोटिस










