गरियाबंद. ACB की टीम ने शुक्रवार को जनपद पंचायत CEO डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत चिखली, मालगांव और मजरकटा में 15वें वित्त से 4 बोरवेल खनन के लिए पहली किस्त 3 लाख रुपए निकलवाना था. इसके लिए 20 हजार रुपए की मांग करुण डहरिया ने की थी. कांग्रेस नेता शफीक खान से जनपद पंचायत सीईओ करुण डहरिया ने 30 अक्टूबर ये रकम मांगी थी. 4 नवंबर को कांग्रेस नेता शफीक खान ने पैसा देने की बात कही थी.
https://शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को बायकॉट करने की मांग, ‘#Boycott Pathaan’ कर रहा ट्रेंड
शफीक खान ने ACB से इस की शिकायत की. बाद ACB ने उसे 20 हजार रुपए देकर जनपद पंचायत CEO करुण डहरिया के पास भेजा. जब शफीक ने अधिकारी को पैसा दिया, तो तुरंत एसीबी अधिकारी वहां पहुंचे और पैसे को जब्त कर करुण डहरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया ने 7 महीने पहले ही जनपद पंचायत सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया था. उनके खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे.
https://रुटीन चेकअप के लिए जा रही थी महिला, चलती कैब में हुई डिलीवरी







