আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रुटीन चेकअप के लिए जा रही थी महिला, चलती कैब में हुई डिलीवरी

Published on: November 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक महिला ने चलती कार (टैक्सी) में शिशु को जन्म दे दिया. इसके चलते कैब वाले ने उससे एक्स्ट्रा पैसों की डिमांड कर दी. कैब कंपनी ने किराए के अलावा महिला को 5,713 रुपए का अतिरिक्त बिल थमा दिया. ये बिल उसे सफाई के नाम पर दिया गया था. खुद महिला ने अपनी स्टोरी शेयर की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन में रहने वाली फराह कैकेनडिन (26) नियमित जांच के लिए टैक्सी से अस्पताल जा रही थीं. तभी रास्ते में अचानक से उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया. इसके कुछ ही देर बाद फराह ने चलती गाड़ी में बच्चे को जन्म दे दिया. हालांकि, इससे पहले ही मेडिकल सर्विस को फोन कर दिया गया था. लेकिन ऐन मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाई.

https://हॉस्पिटल में मिली अव्यवस्था, अनुपस्थित डॉक्टर समेत बीएमओ को नोटिस

जिसके चलते डिलीवरी के बाद फराह खुद कैब से अस्पताल पहुंचीं. यहां गेट पर खड़ी नर्सों ने उन्हें रिसीव किया और आनन-फानन उनका ट्रीटमेंट शुरू किया. फराह नवजात को जैकेट में लपेटकर पहुंची थीं. इसके कुछ दिन बाद फराह को Arrow Taxi कंपनी का ट्रैवल बिल मिला, जिसे देखकर वो असमंजस में पड़ गईं. उन्हें 20 किलोमीटर से भी कम सफर के लिए 8,568 रुपए का बिल दिया गया था. इसमें से 5,713 रुपए सफाई का चार्ज था, क्योंकि उन्होंने गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया था. द सन के मुताबिक, इस घटना को लेकर फराह कहती हैं- यह सब इतनी जल्दी हुआ कि मुझे डरने का मौका नहीं मिला. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं कि मैंने गड़बड़ी की है लेकिन, कैब कंपनी का इसके लिए पैसे लेना थोड़ा अटपटा लग रहा है.

https://अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, टीआई और एएसआई घायल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now