दुर्ग. एक युवती पर जानलेवा हमला कर युवक ने फांसी ली. हालांकि समय रहते डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जामगांव आर पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम गब्दी की है. वहां रहने वाले श्रवण कुमार नेताम (22) अपने पड़ोस की युवती से एक तरफा प्रेम करता था. युवती उसे पसंद नहीं करती थी. एक नवंबर की देर शाम अचानक आरोपी युवती के घर पहुंचा. वह युवती से कहने लगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है. अगर वो उसकी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं होगी. आरोपी ने युवती के गले में चाकू से वार कर दिया. बाद वहां से फरार हो गया.
https://Nokia G60 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे वाले फोन की इतनी है कीमत
घर के अंदर बैठे युवती के माता-पिता चीख सुनकर बाहर आए तो बेटी को खून से लथपथ देखा. उन्होंने तुरंत डायल 112 और जामगांव आर पुलिस को सूचना दी. जामगांव आर पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची. बाद आरोपी श्रवण को खोजबीन में जुट गई. पुलिस श्रवण को पकड़ने के लिए तलाश कर ही रही थी कि उन्हें पता चला कि उसने फांसी लगा ली है. पुलिस गब्दी गांव के सुनसान क्षेत्र में खेत किनारे पहुंची. वहां पेड़ पर उसने फांसी लगाई थी. पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भिजवाया. जामगांव आर थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का इलाज जारी है. अभी इसकी स्थिति सामान्य है. घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने फांसी लगा ली थी. उसकी मौत हो गई है.
https://गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान







