আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Nokia G60 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे वाले फोन की इतनी है कीमत

Published on: November 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नोकिया ने अपने 5G फोन Nokia G60 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है. फोन को ब्लैक और आइस कलर में खरीदा जा सकेगा. फोन को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, इसकी बिक्री 8 नवंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से की जाएगी. खरीदी पर ग्राहकों को कंपनी 3,599 रुपए कीमत के Nokia Power Earbuds Lite को फ्री में देने वाली है. फोन एंड्रॉयड 12 के साथ आता है. इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080×2,400) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है.

https://2.5 फीट का दूल्हा, 3 फीट की दुल्हन; सोशल मीडिया पर अनोखी जोड़ी की चर्चा

इसमें Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा. कंपनी फोन के साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट और तीन साल तक OS अपडेट भी देने वाली है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है. इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट मिलता है. कैमरे के साथ नाइट मोड 2.0, डार्क विजन और एआई पोर्टेट की सुविधा मिलती है. इसके साथ 4,500mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है, जो 20W चार्जिंग के साथ आती है. इसमें अन्य कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm जैक, टाइप-सी पोर्ट और डुअल-बैंड वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है.

https://IAS समीर विश्नोई अंतत: निलंबित, ED ने किया था गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now