रायपुर. रायपुर की विशेष अदालत में शनिवार दोपहर कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने सरेंडर कर दिया. वे अपना चेहरा ढंक कर जस्टिस अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे. इसकी जानकारी मिलने पर ईडी के अफसर भी कोर्ट पहुंच गए. देर शाम तक चली बहस के बाद कोर्ट ने सूर्यकांत को 12 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है. अब 10 नवंबर को इसी मामले में पहले से गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के साथ उनकी अगली सुनवाई होगी.
https://शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण हो सड़कों का निर्माण कार्य : मुख्यमंत्री
उधर, कोर्ट से निकलने के बाद सूर्यकांत तिवारी ने कहा मेरी जान को खतरा है. अब किससे खतरा है. ये समय आने पर बताऊंगा. मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है. बता दें कि सूर्यकांत तिवारी के सरेंडर करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं व सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं. समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं, यदि ईडी ने कड़ी पूछताछ की तो सूर्यकांत तिवारी कई नामों का खुलासा कर सकता है. उसके कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ रिश्ते हैं.
https://राहुल की जगह पंत करेंगे SA के खिलाफ ओपनिंग? बैटिंग कोच ने दिया ये जवाब







