আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण हो सड़कों का निर्माण कार्य : मुख्यमंत्री

Published on: October 29, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली. बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं है. अब तक राज्य में 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. अन्य सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पैचवर्क वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें. साथ ही खराब सड़कों की मरम्मत हेतु कलेक्टरों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए.

https://आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के रिक्त पदों पर हुई नियुक्तियां

बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ रोड़ एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दिसम्बर 2022 तक सड़क एवं पुल के 165 कार्य, मार्च 2023 तक 180 कार्य, जून 2023 तक 99 कार्य, जुलाई 2023 तक 39 कार्य समेत कुल 483 कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में बताया गया कि कोरबा अंतर्गत कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा मार्ग में निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिला रायगढ़ अतंर्गत चंद्रपुर-डभरा-खरसिया-धरमजयगढ़-पत्थलगांव मार्ग का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा. जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत फगुरम से डभरा होते हुए चंद्रपुर मार्ग, जिला दुर्ग अंतर्गत दुर्ग, अण्डा, उतई, पाटन, अभनपुर मार्ग, दुर्ग के एसीसी चौक जामुल से नंदिनी-अहिवारा मार्ग, जिला बालोद के आदमाबाद-घोटिया-डौंडी मार्ग, जिला जशपुर के बतौली-बगीचा-चरईडांड मार्ग, जिला सरगुजा के अंबिकापुर-दरिमा-नवानगर मार्ग, जिला बस्तर के जगदलपुर बायपास मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जा रहा है.

https://विवाहित महिला को घर के काम के लिए कहना क्रूरता नहीं : हाईकोर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now