আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहुल की जगह पंत करेंगे SA के खिलाफ ओपनिंग? बैटिंग कोच ने दिया ये जवाब

Published on: October 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दो मैच जीतने वाली एकमात्र टीम भारत के सामने अगली चुनौती साउथ अफ्रीका रविवार 30 अक्टूबर को पेश करेगी. अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बेहद नजदीक पहुंच जाएगी. बैटिंग ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए अभी तक सिर्फ उप-कप्तान केएल राहुल ने ही रन नहीं बनाए हैं. उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चा होने लगी कि क्या टीम मैनेजमेंट राहुल की जगह ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है?

https://विवाहित महिला को घर के काम के लिए कहना क्रूरता नहीं : हाईकोर्ट

जब यह सवाल भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा तो उन्होंने कहा कि टीम ऐसा कुछ नहीं सोच रही है. उन्होंने कहा कि ओपनिंग जोड़ी को लेकर फिलहाल किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है. हम लोकेश राहुल की जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में नहीं लाने वाले हैं. दो मैच एक छोटा सैंपल हैं. लोकेश राहुल ही पर्थ में खेलेंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि पंत को टीम ने तैयार रहने के लिए कहा है और मौका जल्द दिया जाएगा. विक्रम राठोर ने इस बारे में कहा कि टीम जानती थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच अहम होगा जिस वजह से टीम ने पर्थ आकर प्रैक्टिस करने का फैसला लिया था.

https://SBI समेत 18 बैंकों के ग्राहक हो जाएं सावधान! अकाउंट पर सेंध लगा रहा ये खतरनाक वायरस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now