नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत में आग लग गई. आग में झुलसने से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले में ये घटना हुई है. शुक्रवार की रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया. इससे दो मंजिला इमारत वाले घर में आग लग गई.
https://NASA ने शेयर की सूरज की मुस्कुराते हुए अद्भुत तस्वीर
पता चला कि पुरानी जीटी रोड स्थित मर्फी रेडियो वाली गली में अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था. उनके घर में शुक्रवार की देर रात महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद बना रही थीं. जानकारी के मुताबिक, छठ पर्व के लिए प्रसाद बनाने के दौरान गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा. धीरे-धीरे गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे ब्लास्ट हो गया. इस दौरान 30 से ज्यादा महिला-पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए. इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
https://आजम खान की विधायकी गई, स्पीकर सतीश महाना ने रद्द की विधानसभा सदस्यता









