আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही खड़गे का ऐलान-50 प्रतिशत पद युवाओं को

Published on: October 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना पद संभाल लिया है. इस मौके पर उन्हें सोनिया और राहुल गांधी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने बधाई दी. खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने के लिए मैं धन्यवाद देता हूं. मेरे लिए यह भावुक क्षण है. सोनिया गांधी जी ने मेहनत से पार्टी को संभाला है. मैं भी पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करूंगा. इस मौके पर उन्होंने संगठन के 50 प्रतिशत पदों को 50 साल के कम उम्र के नेताओं के लिए आरक्षित करने का ऐलान भी किया.

https://आधार कार्ड में बार-बार नहीं बदलवा सकते अपना नाम, जानिए क्या है नियम

मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान केंद्र की वर्तमान सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया में रोजगार नहीं है. देश में महंगाई चरम पर है. सरकार सो रही है. ईडी और सीबीआई के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. आज की राजनीति में झूठ का बोलबाला हो गया है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं. सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं. एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं.

https://‘राम सेतु’ ने मारी बाजी, पहले दिन की कितनी कमाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now