नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की आर्थिक स्थित को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से भारतीय नोट पर महात्मा गांधी की फोटो के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने की मांग की है. केजरीवाल ने कहा कि देश को आर्थिक मजबूती और समृद्धि के लिए देवी-देवाताओं का आशीर्वाद भी जरूरी है. केजरीवाल ने कहा कि इंडोनेशिया में करीब 85 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है और हिंदूओं की आबादी सिर्फ 2 फीसदी है, बावजूद वहां की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब इंडोनेशिया ऐसा कर सकता हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते हैं.
https://‘राम सेतु’ ने मारी बाजी, पहले दिन की कितनी कमाई
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिवाली के मौके पर लक्ष्मी-गणेश पूजा करते समय मेरे मन में ये विचार आया कि नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि मैं ये नहीं कहता कि इससे अर्थव्यवस्था अच्छी हो जाएगी, लेकिन इससे भगवान का आशीर्वाद मिलेगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम किसी को हटाने की बात नहीं कह रहे हैं. भारतीय करेंसी पर एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर और दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाई जाए. उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कहता कि सभी नोट बदले जाएं, जबकि जितने नए नोट छापे जा रहे हैं, उन पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि वो इस विषय में केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे और इसकी मांग करेंगे.
https://इस जिले में गोलगप्पे बेचने पर लगाया गया प्रतिबंध, जानिए पूरा मामला









