नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 के ग्रुप-2 में पाकिस्तान को रौंदने के बाद भारत का कारवां अब सिडनी जा पहुंचा है, जहां टीम इंडिया को अपना दूसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मेलबर्न से सिडनी पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. वीडियो में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी बातचीत करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान कार्तिक अपने साथी अश्विन को धन्यवाद (थैंक्यू) भी कहते हुए दिख रहे हैं. कैमरे के सामने आने के बाद कार्तिक ने वीडियो में अश्विन से कहा- मुझे बचाने के लिए थैंक्यू अश्विन. अश्विन भी इस पर मुस्कुराकर कुछ कहते हुए नजर आए.
https://बिना सबूत पति को व्यभिचारी और शराबी कहना क्रूरता के समान : हाईकोर्ट
वीडियो देखकर आप यह सोच रहे होंगे कि कार्तिक, अश्विन का क्यों शुक्रिया अदा कर रहे हैं तो इसके पीछे की पूरी बात हम आपको बताते हैं. दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में रोमांच अपनी चरम सीमा पर थी. भारतीय टीम को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 16 रनों की जरूरत थी. तब मोहम्मद नवाज की पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक स्टंप आउट हो गए. बाद रविचंद्रन अश्विन ने विनिंग रन लेकर भारतीय टीम को जीत दिल दी. इसी पर दिनेश कार्तिक उन्हें थैंक्यू कहते हुए नजर आए. कार्तिक के आउट होने के बाद अगर अश्विन मैच नहीं जिता पाते तो फिर इसका सारा कसूरवार कार्तिक को माना जाता क्योंकि उन्हें फिनिशर के रूप में टीम में शामिल किया गया है.
https://2 घंटे तक वाट्सऐप रहा डाउन, IT मंत्रालय ने मेटा से मांगी रिपोर्ट











