बालोद. राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व गृह विभाग के प्रमुख सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव सुब्रत साहू आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र गुण्डरदेही, कचांदुर और खप्परवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कलेक्टर श्रीमती रानू साहू इस अवसर पर मौजूद थी. उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, रखरखाव, आर्द्रतामापी यंत्र, स्टेकिंग आदि का अवलोकन किया. धान उपार्जन केन्द्र कचांदुर में निरीक्षण के दौरान बारदाना के रखरखाव में अव्यवस्था पाए जाने पर प्रभारी सचिव ने समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मौके पर उपस्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए.
http://SBI ग्राहक ध्यान दें! एक जनवरी से बदल रहा है ATM से पैसे निकालने का नियम
प्रभारी सचिव ने उपार्जन केन्द्रों में बारदानों का सत्यापन भी कराया. उन्होंने उपार्जन केन्द्र गुण्डरदेही और कचांदुर में उपार्जित धान का भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए. प्रभारी सचिव ने शासन के निर्देशों के अनुरूप स्टेक लगाने तथा नए बारदानों में नियत स्थानों पर मार्का अंकित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए. प्रभारी सचिव ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो.
http://VIDEO : ‘शिमला मिर्ची’ का ट्रेलर रिलीज, राजकुमार से इश्क फरमाती नजर आएंगी हेमा मालिनी







