कांकेर. भालुओं के हमले से आदिवासी नेता गणेश ध्रुव की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक घटना बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम उरपांजुर की है. सोमवार को गोंडवाना समाज बड़गांव सर्कल अध्यक्ष गणेश ध्रुव मवेशियों को चराने जंगल में गए हुए थे. जब वे शाम में वापस लौट रहे थे, तभी उन पर भालुओं ने अचानक से हमला कर दिया. भालुओं ने गणेश ध्रुव के चेहरे को नोच लिया और पैरों पर भी बुरी तरह से काट लिया. भालू के हमले से वे पूरी तरह लहुलूहान हो गए. तीन भालुओं के एक साथ हमला करने से वे संभल नहीं पाए.
https://चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत
गंभीर रूप से घायल नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इधर, शहर से सटे इलाको में तेंदुए की भी दहशत देखी जा रही है. सोमवार रात शहर से नजदीक दो गांवों में तेंदुए सड़क किनारे घूमते हुए दिखाई दिए. जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर नरहरपुर मार्ग पर डुमाली गांव के पास 3 तेंदुए बीती रात करीब 9 बजे सड़क किनारे घूमते दिखे. सिदेसर गांव के पास भी एक तेंदुआ नजर आया है. इसके अलावा चारामा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम साराधुनवागांव में भी रविवार सुबह तेंदुआ देखा गया था.
https://दिवाली के बाद भी मिल रहा सस्ता सोना-चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स







