আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेज रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात सितरंग, भारी बारिश की चेतावनी

Published on: October 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. चक्रवात सितरंग का असर शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में सोमवार की सुबह हल्की बारिश हुई और उत्तर बंगाल की खाड़ी में उठे ‘सितरंग’ तूफान के तट के करीब आने से दिन में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. इसके मद्देनजर दिवाली के जश्न में खलल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 25 अक्टूबर की तड़के बांग्लादेश के तिकोणा और संद्वीप के बीच तट से टकराएगा. विभाग ने बताया कि तूफान सोमवार की सुबह सागर द्वीप से लगभग 430 किलोमीटर दक्षिण केंद्रित था. चक्रवात सितरंग के प्रभाव के चलते 25 और 26  अक्टूबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.

https://नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च, जानिए कीमत और रेंज

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी मध्य की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान और इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के कारण, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 25 अक्टूबर तक समुद्र में न जाएं. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात ‘सितरंग’ पिछले 6 घंटे के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसके अगले 12 घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान में और तेज होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के साथ-साथ ओडिशा के पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. पश्चिम बंगाल में चक्रवात सितरंग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल के सात जिलों में NDRF की 14 टीमें तैनात की गई हैं.

https://प्रिया प्रकाश वारियर ने साड़ी में बरपाया कहर, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now