আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy M32 Prime Edition लॉन्च, 20MP सेल्फी कैमरा के अलावा ये है खास

Published on: October 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने नए फोन Samsung Galaxy M32 Prime Edition को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इसे प्राइम ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है. फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपए और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपए रखी गई है. फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित OneUI 4.1 दिया गया है. इसमें 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो इनफिनिटी-U नॉच के साथ आती है. डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स की ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है.

https://VIDEO : शिकायत लेकर आई महिला को मंत्री ने जड़ दिया थप्पड़

इसमें मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है. स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है।2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो शूटर और डेफ्थ सेंसर मिलते हैं. वहीं इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. इसमें 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है. अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक का सपोर्ट है.

https://राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस रद्द, विदेशी फंडिंग के आरोप में कार्रवाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now