আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मात्र 45 दिन पीएम रहीं लिज ट्रस, पेंशन की रकम जानकर रह जाएंगे दंग

Published on: October 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. लिज ट्रस ने 45 दिन बाद ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. लिज ट्रस ने 20 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दिया है, जिससे उनका कार्यकाल इतिहास में किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल बन गया. लिज ट्रस के बाद अब ऋषि सुनक के अगले प्रधानमंत्री बनने की चर्चाएं हैं. ऐसे में अब ये जानना भी जरूरी है कि लिज ट्रस को पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कौन सी सुविधाएं और हर साल कितने पैसे मिलेंगे. ट्रस केवल 45 दिनों के लिए यूके की प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने के बावजूद आजीवन प्रति वर्ष 115,000 पाउंड स्टर्लिंग (लगभग 1,06,36,463 रुपए) की पेंशन मिलेगी.

https://व्यापमं ने स्थगित की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा

द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, ट्रस को जीवन भर हर साल जो पैसा मिलेगा, उसका भुगतान करदाता के पैसे से किया जाएगा. बता दें कि निवर्तमान कंजर्वेटिव नेता पब्लिक ड्यूटी कॉस्ट अलाउंस (पीडीसीए) से पैसे का दावा कर सकते हैं. जिसे पूर्व प्रधानमंत्रियों को सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने में मदद करने के लिए लाया गया था. सरकार के गाइडेंस के अनुसार, ये भुगतान केवल सार्वजनिक कर्तव्यों को पूरा करने की वास्तविक लागत को पूरा करने के लिए किया जाता है. 1990 में मार्गरेट थैचर के इस्तीफे के बाद इस तरह के भत्ते की व्यवस्था की गई थी.

https://पीएम मोदी ने रोजगार मेला का किया शुभारंभ, 75 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now