नई दिल्ली. एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले में इंदौर पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है. वैशाली के आत्महत्या करने के बाद से वह फरार चल रहा था. वैशाली ने अपने सुसाइड नोट पर राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर गंभीर आरोप लगाए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पत्नी का अभी पता नहीं चल सका है.
https://जब मुख्यमंत्री ने किया किसान को सैल्यूट
पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने इस बात को कन्फर्म किया है. बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने हाल ही में अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनके घर में जब सुसाइड नोट मिला, तब उनकी आत्महत्या का राज खुला. सुसाइड नोट में वैशाली ने लिखा था, उनका शादीशुदा पड़ोसी राहुल नवलानी उन्हें बहुत परेशान कर रहा था. इसकी वजह से वैशाली काफी उलझी हुई थीं. इस मामले में उनकी माता-पिता और भाई ने कई बातें बताई हैं.
https://10 करोड़ का भैंसा रोज खाता है 30 किलो चारा, देखने लोगों का लगा तांता










