আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

Published on: October 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ. खराब मौसम को हेलिकॉप्टर क्रैश की एक वजह माना जा रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है. ये हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था. हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे. केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है.

https://‘शायद मैं किसी की मौत हूं’, वैशाली ठक्कर का ये वीडियो हो रहा वायरल

जमीन पर गिरने के साथ ही हेलिकॉप्टर आग की चपेट में आ गया. हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई. केदारनाथ से एक चश्मदीद ने बताया कि यहां बारिश बहुत तेज हो रही थी. मौसम सिर्फ 15 मिनट में अचानक से खराब हो गया. इसके बाद हमारी उड़ान भी रोक दी गई. हमसे कहा गया है कि एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. अभी उड़ान रोक दी गई है. उन्होंने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में भी यात्री ही सवार थे.

https://ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने भारत में भी बढ़ाई चिंता

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now