আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दहेज में गाड़ी न मिलने पर पत्नी को फोन कर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

Published on: October 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दहेज में गाड़ी न मिलने पर पति ने महिला को कॉल करके तीन तलाक दे दिया. साथ ही महिला ने उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला गाजियाबाद के थाना कोतवाली के कैला भट्ठा क्षेत्र का है. आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने उत्पीड़न किया. महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. कैला भट्ठा की रहने वाली महिला का कहना है कि उसका निकाह दिसंबर 2017 में निवाड़ी के इमरान सैफी के साथ हुआ था. जिसमें दोनों का एक 4 साल का बच्चा भी है. आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज में गाड़ी न मिलने पर उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं.

https://सीएम ने साझा किया बैंक घोटाले वाले नार्को टेस्ट का वीडियो, लिखा- प्री दिवाली गिफ्ट

पुलिस से शिकायत की तो ससुरालियों ने समझौता कर लिया. कुछ समय बाद पति राजस्थान की एक कंपनी में काम के बहाने सप्ताह भर के लिए चला गया और उन्हें मायके में छोड़ दिया. आरोप है कि इस दौरान ससुरालियों ने उनके गहने और अन्य सामान गायब कर दिया और पति ने फोन कर उसे तीन तलाक देकर फोन कॉल काट दी.  इस मामले में क्षेत्राधिकारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. प्रथम दृष्टया महिला को दहेज के लिए प्रताड़ना व दहेज में गाड़ी लाने की डिमांड प्रकाश में आया है. मुकदमा पंजीकृत करते हुए जल्द ही महिला के सुसराल पक्ष की गिरफ्तारी की जाएगी.

https://नाबालिग से शादी के बाद सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध भी रेप : हाईकोर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now