दुर्ग. मोहन नगर थाना क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री हटाने की बात को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. मामला इतना बढ़ गया एक युवक ने आंगनबाड़ी सहायिका और उसके पुत्र पर चाकू कई वार किए. मामला शांत होने के बाद घायल पक्ष ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घायल नानक दास मानिकपुरी (26) ने बताया कि उसकी मां नीलिमा मानिकपुर कैलाश नगर दुर्ग में आंगनबाड़ी सहायिका है. आदित्य नगर पानी टंकी के पास वार्ड 20 में उसका घर बन रहा है. इसके चलते उन्होंने गिट्टी को सड़क किनारे गिरवाया था.
https://रेलवे का हनुमान जी को नोटिस- जमीन खाली कीजिए वरना कानूनी कार्रवाई
इसकी शिकायत उनके पड़ोसी करण सिंह (30) दुर्ग निगम में की थी. निगम की टीम बुधवार को बिल्डिंग मटेरियल को उठाने पहुंची थी. नीलिमा ने निगम कर्मियों को गिट्टी न उठाने की बात कही तो उसका पड़ोसी करण आकर झगड़ा करने लगा और गाली-गलौज करने लगा. मां को गाली देता सुनकर नानक भी वहां पहुंचा और विरोध किया. इतनी देर में करण के दो और भाई कृष्णा और एक अन्य वहां आ गए. तीनों ने मिलकर मां बेटे को मारना शुरू कर दिया. झगड़ा अधिक बड़ा तो कृष्णा ने नीलिमा और नानक पर चाकू से कई वार किए. जब दोनों लहूलुहान हो गए तो वो लोग वहां से भाग गए. पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया.
https://हिजाब पर SC के दोनों जजों की राय अलग-अलग, CJI के पास भेजा गया मामला







