नई दिल्ली. नोकिया ने अपने एक और बजट स्मार्टफोन Nokia G11 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसे दो चारकोल ग्रे और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन सिंगल स्टोरेज के साथ आता है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपए रखी गई है. इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा. इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है. इसके साथ नियर टू स्टोक एंडॉयड 12 का सपोर्ट मिलता है. साथ ही कंपनी ने तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट का वादा किया है. इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट है.
https://हिजाब पर SC के दोनों जजों की राय अलग-अलग, CJI के पास भेजा गया मामला
स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. कंपनी ने बैटरी को लेकर दावा किया है कि इसे फुल चार्ज करने पर तीन दिन तक चलाया जा सकता है. बैटरी के साथ 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलता है.
https://छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, मुआवजा का ऐलान










