আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

11 बच्चों के 56 वर्षीय पिता की बेटियों ने कराई 5वीं शादी

Published on: October 11, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक और पाकिस्तानी लव स्टोरी इन दिनों खूब सुर्खियों में है. इस कहानी का हीरो 56 साल का है और इससे पहले उसकी चार शादियां हो चुकी हैं. उसके 11 बच्चे (1 बेटा और 10 बेटियां) भी हैं. इनमें से 8 बेटियों की शादी हो चुकी है. बेटा भी शादी कर चुका है. शौकत ने एक यूट्यूब चैनल पर अपने घर, परिवार और प्यार पर खुलकर बात की. पाकिस्तान डेली से बातचीत में शौकत ने अपनी पांचवीं शादी को लेकर कई जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन उनकी दो बेटियों ने इसके लिए जिद की. शौकत ने कहा कि उनकी 8 बेटियों की शादी हो चुकी है. अब दो बेटियां बची थीं.

https://‘राम सेतु’ का ट्रेलर रिलीज, पत्थर लिए पानी पर चलते नजर आए अक्षय

उन्होंने जब उनकी भी शादी तय की तो उन दोनों को लगा कि उनके जाते ही घर सूना-सूना लगेगा. यह सोचकर दोनों मेरी शादी के पीछे पड़ गए. उन दोनों ने ही लड़की ढूंढी और उनकी शादी भी उसी दिन कराई जिस दिन उन दोनों की थी. शौकत कहते हैं कि मेरी पिछली चारों पत्नियां मर चुकी हैं. मैं काफी समय से अकेला था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस उम्र में आकर भी मुझे प्यार मिलेगा. वह अपनी पांचवीं पत्नी के साथ अब बहुत खुश हैं. शौकत का परिवार बहुत बड़ा है. उनके 40 नाती-पोते हैं. ग्यारह बच्चे हैं. पूरे परिवार में 62 सदस्य हैं. शौकत ने बताया कि एक पहर में उनके यहां पूरे परिवार के लिए करीब 100 रोटियां बनाई जाती हैं. पूरा परिवार अब भी मिलजुलकर रहता है. वहीं शौकत की पत्नी को भी इतने बड़े परिवार में कोई दिक्कत नहीं हो रही है.

https://अक्टूबर में क्यों हो रही है इतनी बारिश? जानिए इसकी वजह

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now