আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नानक सागर-रामचंडी बनेगा पर्यटन स्थल, सिक्ख समाज ने जताया सीएम का आभार

Published on: October 9, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज वार्षिक स्नेह सम्मेलन व बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने नानक सागर में श्रीगुरु नानक देव जी के आने की निशानियां मिलने की जानकारी के बाद एक बार पुनः नानक सागर और गढ़फुलझर क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की अपनी घोषणा दोहराई. मुख्यमंत्री की घोषणा को प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा ने ऐतिहासिक बताते हुए आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर स्थल और समीप में स्थित नानक सागर को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने, सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा, मंगल भवन, सार्वजनिक शौचालय सरोवरों का सौंदर्यीकरण आदि की मांग पर सहमति दी और घोषणा की.

https://अगले तीन दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में ही गढ़फुलझर के बाजू में ही स्थित नानक सागर का जिक्र किया. श्री बघेल ने बताया कि नानक सागर में सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी आए थे. यहां गुरु ने विश्राम भी किया था. जिसके कारण स्थानीयजनों के साथ सिक्ख समाज की आस्था भी जुड़ी है. इसलिए रामचंडी के साथ नानक सागर को भी एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए जो भी कार्य आवश्यक होगा उसकी स्वीकृति दी जाएगी. कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों के अलावा कोलता समाज के अध्यक्ष हरिचरण प्रधान, सांसद चुन्नीलाल साहू, बसना विधायक देवेंद्र बहादुर, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली किस्मत लाल नंद, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उषा पटेल, कोलता समाज के पदाधिकारी, समाज के लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

https://बहुत जल्द देश में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने किया ऐलान

सिक्ख समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

नानक सागर और रामचंडी को मिलाकर एक शानदार पर्यटन क्षेत्र विकसित करने की घोषणा पर जिले के सिक्ख समाज ने आभार व्यक्त किया है. बसना गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष मंजीत सिंह सलूजा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत खनूजा, सरायपाली गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह आहूजा, सचिव रोमी सलूजा, गुरु सिंह सभा पिथौरा के अध्यक्ष जगजीत सिंह माता, सचिव त्रिलोक सिंह अजमानी ने नानक सागर के विकास की घोषणा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा का आभार व्यक्त किया है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now