আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ FIR, लगा ये आरोप

Published on: December 26, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान, कॉमेडियन भारती सिंह और एक्ट्रेस रवीना टंडन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि इन सभी के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में शिकायत दर्ज करवाई गई है. फराह, भारत और रवीना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है. तीनों पर आरोप है कि इन्होंने एक प्राइवेट वेब और यूट्यूब चैनल के लिए बनाए गए एक कॉमेडी प्रोग्राम में ईसाई धर्म के शब्द का प्रयोग किया है. शिकायत में कहा गया है कि ईसाई धर्म में इस्तेमाल होने वाले शब्द का इन तीनों ने प्रोग्राम में इस्तेमाल किया है और यह सीधा धर्म का अपमान है.

http://जियो के इन प्लान्स पर मिल रहा है कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा

इसके खिलाफ अमृतसर के अजनाला में ईसाई धर्म से जुड़े लोगों की तरफ से क्रिसमस के दिन प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद वीडियो की जांच करने पर पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की है. फिल्मी हस्तियों के खिलाफ ये केस अमृतसर के अजनाला में दर्ज किया गया है. पुलिस ने IPC की धारा 295-A के तहत ये केस दर्ज किया है. अफआईआर 25 दिसंबर को शाम 8:55 बजे दर्ज की गई है. पहले पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज की.

http://प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- एक ही चिता पर करना अंतिम संस्कार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now