नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पत्नी को लेने पहुंचे दामाद की ससुरालवालों ने तालिबानी सजा देकर बुरी बेइज्जती की. रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि माखन नगर के सेंधरवाड़ा गांव में रहने वाले विवेक इवने का विवाह 8 दिसंबर 2021 को टांगना गांव की सुमन से हुआ था. उसकी पत्नी नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही है. पढ़ाई के बीच नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द होने की वजह से सुमन मायके चली गई थी. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो वह ससुराल भी नहीं जा रही थी. बीते 2 अक्टूबर को विवेक ने मोबाइल पर पत्नी से बात कर ससुराल आने की खबर दी. मंगलवार रात को वह पत्नी को लेने अपनी ससुराल टांगना गांव पहुंचा, यहां पत्नी को भेजने की बात पर उसका ससुराल पक्ष से विवाद हो गया.
https://दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन
सास-ससुर ने कहा कि दामाद हमारी बेटी को ठीक से नहीं रखता है, इसलिए उसे वापस नहीं भेजेंगे. जब पत्नी सुमन को भेजने की जिद की तो ससुरालवालों ने दामाद विवेक की मारपीट शुरू कर दी. विवेक के हाथ बांधकर उसके कपड़े उतार दिए. चप्पलों की माला पहनाई और डीजे के गानों पर जुलूस निकालकर उसे पूरे गांव में घुमाया. यही नहीं, साले ने विवेक के हाथ बांधकर उसके कपड़े उतार दिए. सिर और चेहरे पर गोबर लगा दिया. इस घटना में पूरा गांव एकजुट होकर तालिबानी सजा देने के लिए लाठियां लेकर जुलूस में शामिल हुआ. वारदात के बाद पीड़ित दामाद ने पथरौटा थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया कि युवक की रिपोर्ट पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
https://शासकीय कर्मियों के लिए लगेंगी फेस रीडिंग मशीन, मनमानी पर होगी कार्रवाई









