नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज के दिए विवादित बयान के बाद अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात दौरे पर थी जब उन्होंने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनता है और ये बिल्कुल कहा जा सकता है कि देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं. कांग्रेस नेता उदित राज ने द्रौपदी के इस बयान ट्वीट कर कहा- द्रौपदी जैसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले. ये चमचागिरी की हद है. ये कहती हैं कि 70 प्रतिशत लोग गुजरात का नमक खाते हैं. ये खुद नमक खाकर जिंदगी जिए तो पता चलेगा.
https://Oppo A17 भारत में लॉन्च, इसमें है 5000mAh बैटरी और 64GB स्टोरेज
उदित राज ने एक अन्य ट्वीट कर ये भी कहा कि उनका दिया ये बयान पूरी तरह निजी है कांग्रेस पार्टी का नहीं. उन्होंने आगे लिखा- मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से. राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नहीं रहीं. देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी. रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप. इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण है. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है. इससे पहले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी ऐसा ही किया था. यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उदित राज को नोटिस भेजकर माफी मांगने के लिए कहा है.
https://US में किडनैप हुए भारतीय परिवार की हत्या, 4 शव बरामद









