रायपुर. राष्ट्रीय महिला आयोग ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सांसद सरोज पांडेय पर दिए गए बयान के मामले को संज्ञान में लिया है. गृहमंत्री को पत्र भेजकर कमेंट मामले में उनसे जानकारी मांगी गई है और आयोग की तरफ से इस मामले में माफी मांगने को भी कहा गया है. इससे पहले खराब सड़क पर सरोज पांडेय ने वीडियो बनाया था, ताम्रध्वज साहू ने इसके जवाब में उन्हें चार्मिंग फेस कहा था. गृहमंत्री ने कहा था कि कभी चिकनी सड़कों का भी वीडियो बनाएं. सासंद के सड़क वाले वीडियो पर गृह और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बयान देते हुए कहा था कि ‘सरोज पांडेय अपना चार्मिंग फेस दिखाते वीडियो बनाती हैं, कभी हमारी चिकनी सड़क का भी वीडियो बनाएं’.
https://दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत, घर के आंगन में खेल रहे थे
इस बयान के बाद जमकर विवाद बढ़ गया. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी ताम्रध्वज के बयान की निंदा की. बाद सरोज पांडेय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर नवरात्रि की बधाई दी और कहा कि मातृ शक्ति के आराधना के महापर्व पर आपको एक महिला और एक बेटी की मां होने के नाते पत्र लिखने को मजबूर हो गई हूं. उन्होंने लिखा कि आपके मंत्री ने भाषा की मर्यादा को लांघा है.
https://जल्द शादी करने वाली हैं तेजस्वी? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिया जवाब







