আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिस महानिदेशक (जेल) की हत्या, आरोपी यासिर अहमद गिरफ्तार

Published on: October 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के मुख्य आरोपी यासिर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है. मर्डर के बाद से ही वह फरार था और शक की सुई भी उसी की ओर घूम रही थी. एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि रात भर यासिर को खोजने के लिए टीमें लगी रहीं, जिसके बाद उसे कानाचक से गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को यासिर की वो डायरी भी मिल गई है, जिसमें उसने मौत से जुड़ी बातें लिखी हैं. पुलिस के मुताबिक यासिर डिप्रेशन का शिकार था और डायरी में उसने लिखा है कि उसे जिंदगी से नफरत है.

https://अंतत: महासमुंद के बहुचर्चित एसडीएम भागवत जायसवाल भार मुक्त

जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि नौकर ही मुख्य आरोपी है. कत्ल का हथियार बरामद कर लिया गया है. एक डायरी भी बरामद हुई है, जिससे पता चलता है कि वह डिप्रेशन का शिकार था. बता दें कि सोमवार देर रात जम्मू के बाहरी इलाके में लोहिया के आवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी. आतंकी समूह पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

https://नवरात्र में गरबा की धूम, जसगीत पर मंडरा रहे खतरे से वरिष्ठजन चिंतित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now