আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, घटनास्थल पर ही युवक की मौत

Published on: October 3, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. नगर के समीप रविवार शाम एक सड़क हादसे में ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक परिवार की सूचना पर पिथौरा पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 304 (ए) के तहत कार्रवाई कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार अपने गृहग्राम लक्ष्मीपुर से पिथौरा आते सांवरिया अग्रवाल के पुत्र दीपक अग्रवाल (30) की दोपहिया कसडोल मार्ग पर कॉलेज के आगे एक खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई. घटना में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तत्काल बाद ट्रैक्टर को घटनास्थल से चालक लेकर भाग गया था.

https://Jawa 42 Bobber भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

पर घटना की सूचना के बाद जब यह पता चला कि आरोपी ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से भाग गया है, तब मृतक के शुभचिन्तक थाने में एकत्र होकर ट्रैक्टर जब्त कर कार्रवाई की मांग करने लगे. बाद पुलिस द्वारा तत्काल ट्रैक्टर की पतासाजी कर उसे जब्त कर चालक पर कार्रवाई की गई. बता दें कि इन दिनों त्योहारी सीजन में भी दोपहिया चालक बगैर हेलमेट तीन सवारी बैठ कर शराब के नशे में अनियंत्रित दोपहिया चला रहे हैं. इससे प्रतिदिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं आम हो गई है. इसके अलावा कार भी अनियंत्रित रफ्तार में भीड़ भरे रास्तों में चलती दिख जाती है. यदि इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी व दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.

https://करीना की हमशक्ल हर अदा को कर लेती हैं डिट्टो कॉपी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now