नई दिल्ली. महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि अब से सभी सरकारी अधिकारी कोई भी फोन आने या करने पर हैलो कहने के बजाय वंदे मातरम कहेंगे. यह आदेश अधिकारियों के सभी मोबाइल फोनों और लैंडलाइन फोनों पर लागू होगा. इसके साथ ही डेली रुटीन और सरकारी कार्यक्रमों में भी अधिकारी एक-दूसरे को वंदे मातरम कहकर ही संबोधित करेंगे. राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि वंदे मातरम एक ऐसा मंत्र था, जिसने अंग्रेजों से देश को स्वतंत्र कराने में बड़ी भूमिका अदा की.
https://Mercedes-Benz EQS 580 भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 857 किमी की रेंज
पूरे भारत वर्ष में सभी सरकारें और आम लोग इस बात को स्वीकार करते हैं. मुझे लगता है कि एक-दूसरे को वंदे मातरम कहने में कोई बुरी चीज है. अगर कुछ लोगों के दिमाग मे वंदे मातरम को लेकर गलतफहमी है तो हम उन्हें समझा-बुझाकर इस बारे में तैयार कर लेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले कहा था कि हम आजादी के 76वें साल में प्रवेश कर रहे हैं. हम अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता का) मना रहे हैं इसलिए, मैं चाहता हूं कि अधिकारी नमस्ते के बजाय फोन पर ‘वंदे मातरम’ कहें.
https://VIDEO : शेर के साथ समय बिताती नजर आईं प्रिया प्रकाश वारियर









