আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Mercedes-Benz EQS 580 भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 857 किमी की रेंज

Published on: October 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Mercedes-Benz India ने भारत में EQS 580 को 1.55 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें 107.8kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. यह दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देता है, जो फ्रंट और रियर एक्सल पर लगाए गए हैं. इनका कंबाइंड पावर आउटपुट 523 bhp और 855 Nm का टार्क है. भले ही परफॉर्मेंस के आंकड़े EQS 53 AMG से कम हैं, लेकिन यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ सकती है. इस कार की टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटा है. कार का सिस्टम 200kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसके बारे में मर्सिडीज का दावा है कि यह 15 मिनट में चार्जिंग में 300 किमी की रेंज देती है.

https://VIDEO : शेर के साथ समय बिताती नजर आईं प्रिया प्रकाश वारियर

कंपनी का दावा है कि Mercedes-Benz EQS 580 कार सिंगल चार्ज में ARAI- प्रमाणित 857 किमी की रेंज देती है. मर्सिडीज-बेंज इंडिया EQS 53 AMG की लंबाई 5,223mm है, जबकि EQS 580 की लंबाई 5,216mm है. एएमजी में वर्टिकल स्टैल्स हैं, जबकि EQS 580 के फ्रंट ग्रिल में मिनिएचर स्टार हैं जो चमकते हैं. इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो, Mercedes-Benz EQS 4MATIC एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन के साथ आता है जिसमें तीन बड़े हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले मिलते हैं. कंपनी इसमें कई इंटीरियर कलर ऑप्शन देती है. जिसमें बालाओ ब्राउन के साथ नेवा ग्रे, स्पेस ग्रे के साथ मैकचियाटो बेज और एक ब्राउन ओपन-पोर वॉलनट वुड जैसे रंग शामिल हैं. फीचर्स के लिहाज से इसमें हेड-अप डिस्प्ले, फ्रंट सीटों के लिए मसाज फंक्शन, बर्मेस्टर 3डी सराउंड सिस्टम, एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, 9 एयरबैग और बहुत कुछ शामिल हैं.

https://कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को सरकार दे रही है 5 हजार रुपए? जानिए सच्चाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now