नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश के कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. इससे 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे. ट्राली में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे. वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर तालाब में जा गिरी. घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं. कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है. आसपास के लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी.
https://हिना खान ने व्हाइट साड़ी में ढाया कहर, अदाओं से किया मदहोश
सूचना के बाद पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया. कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर कहना है कि अभी हम सभी को हॉस्पिटल भेज रहे हैं, जहां डॉक्टर कुछ लोगों का ट्रीटमेंट कर रहे हैं. डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे. इस दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर की है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है. हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजन को दो लाख की सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है. वहीं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.
https://पीएम मोदी ने लॉन्च की भारत में 5जी सर्विस, बताया ऐतिहासिक पल









