नई दिल्ली. टेलीविजन का जाना-माना चेहरा, मॉडल और सेलिब्रिटी शेफ जगी जॉन अपने घर में किचन में मृत पाई गई. वह 45 साल की थीं. जगी अपने इस केरल के कुरवनकोनम स्थित फ्लैट में मां के साथ रहती थीं. वह टेलीविजन चैनल रोजबाउल पर ‘जगीज कुकबुक’ नाम से कुकरी शो चलाती थीं और ब्यूटी व पर्सनैलिटी शोज में बतौर जज भी दिखती थीं. खबरों की मानें तो जगी का शव सबसे पहले उनके एक पड़ोसी ने देखा था. जगी के पार्टनर लगातार उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो जगी के पार्टनर ने उनके पड़ोसी को फोन करके घर जाने को कहा. इसके बाद पड़ोसी ने ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी.
http://NPR को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, जारी हुआ 8500 करोड़ रुपए का बजट
पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं और मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है. उनके शरीर पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद इस केस में अधिक जानकारी मिल पाएगी. जगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं. जगी की आखिरी पोस्ट रविवार सुबह की गई थी. इसमें उन्होंने लिखा था- हो सकता है 2019 में आपने जो आंसू बहाया, वो अगले साल किसी पौधे के लिए पानी का काम करे.
http://Jio का न्यू ईयर ऑफर हुआ पेश, एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग-डाटा की सुविधा










