আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Jio का न्यू ईयर ऑफर हुआ पेश, एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग-डाटा की सुविधा

Published on: December 24, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. जियो ने नए न्यू ईयर ऑफर की घोषणा कर दी है. कंपनी ने इस ऑफर का नाम ‘2020 Happy New Year’ रखा है. इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा जियो फोन भी देगी. यह ऑफर स्मार्टफोन और नए फीचर फोन ग्राहकों के लिए लाया गया है. ये प्लान आज यानी 24 दिसंबर से ही मिलना शुरू हो जाएगा. कंपनी ने जो ऑफर लॉन्च किया है उसके मुताबकि ग्राहकों को 365 दिन के हिसाब से प्रति माह 168 रुपए (5.53 रुपये प्रतिदिन) का खर्च आएगा. हालांकि ग्राहकों का ऑफर का लाभ लेने के लिए एक मुश्त 2020 रुपए का रिचार्ज कराना होगा.

http://महासमुंद नगर पालिका में भाजपा 14, निर्दलीय होंगे किंगमेकर

कंपनी ने दो प्लान पेश किए हैं. पहला प्लान जियो के स्मार्टफोन धारक उपभोक्ताओं के लिए है. इसके तहत ग्राहकों को 2020 रुपए का रिचार्ज करने पर 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा. दूसरा प्लान उनके लिए है जो जियो फीचर फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं. ऐसे ग्राहकों को 2020 रुपए का भुगतान करने पर एक जियो फोन मिलेगा. इसके साथ ही इस फोन पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 0.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, जियो एप्स और एसएमएस का मुफ्त एक्सेस 12 महीनों तक मिलेगा.

http://भटगांव नगर पंचायत में भाजपा, लवन में निर्दलीयों का दबदबा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now