नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है. इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. पहले फेज में भारत के 13 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत हो रही है. पहले फेज में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G की सेवा शुरू होगी. इस बीच बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी सेवाएं शुरू करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का सिर्फ कंज्यूमर बनकर नहीं रहेगा, बल्कि भारत उस टेक्नोलॉजी के विकास में, उसके Implementation में एक्टिव भूमिका निभाएगा.
https://Bhediya Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देगा वरुण धवन की फिल्म का टीजर!
भविष्य की वायरलेस टेक्नोलॉजी को डिजाइन करने में, उससे जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बड़ी भूमिका होगी. 2G, 3G, 4G के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा. लेकिन 5G के साथ भारत ने नया इतिहास रच दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 5G के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नॉलजी में ग्लोबल स्टैंडर्ड तय कर रहा है. भारत लीड कर रहा है. आज इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति इस बात को समझ रहा है कि 5G, इंटरनेट का पूरा आर्टिटेक्चर बदलकर रख देगा. डिजिटल इंडिया की बात करते हैं तो कुछ लोग समझते हैं ये सिर्फ एक सरकारी योजना है. लेकिन डिजिटल इंडिया सिर्फ एक नाम नहीं है, ये देश के विकास का बहुत बड़ा विजन है. इस विजन का लक्ष्य है उस तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाना, जो लोगों के लिए काम करे, लोगों के साथ जुड़कर काम करे.









