আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Published on: October 1, 2022
---Advertisement---

सारंगढ़-बिलाईगढ़/भटगांव. शिक्षकों की प्रताड़ना से त्रस्त ग्राम सलोनीकला में एक 15 वर्षीय छात्र ने खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक छात्र विशाल केंवट गांव के ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं में पढ़ता था. गुरुवार को सवा एक बजे परीक्षा देने स्कूल गया. वहां से आते ही गमछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जब उसका बड़ा भाई घर लौटा तो सभी दरवाजे बंद थे. तब जाकर ऊपर ओर देखा तो विशाल फंदे पर लटका हुआ था. उसके पास सुसाइड नोट भी मिला. बाद पुलिस को सूचना दी गई.

https://गोधन न्याय योजना और मनरेगा के कार्यों में लापरवाही, सचिव निलंबित

मौके पर पहुंची भटगांव पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में साहू सर और नारंग सर दो शिक्षक द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है. परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. मृतक के भाई हिमालय केंवट ने कहा कि सुसाइड नोट में साहू सर, नारंग सर का नाम लिखा है और मैं न्याय चाहता हूं. भटगांव उप निरीक्षक देव कुमार सिंह ने बताया कि सलौनीकला के विशाल केंवट (15) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुसाइड नोट में लिखा है कि- साहू सर, नारंग सर के द्वारा प्रताड़ित करने की बात पर मर रहा हूं.

https://चलती कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now