नई दिल्ली. वरुण धवन और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भेड़िया’ का टीजर रिलीज हो गया है. वरुण धवन अपने अब तक के निभाए सभी किरदारों से अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी भेड़िया का टीजर देखते ही आपको जंगलों के बीच घूमते, शिकार करते खूंखार भेड़ियों की याद आ जाएगी. जो घनघोर अंधेरा छाते ही शिकार पर निकल पड़ते हैं. जिनकी आवाज से ही किसी के भी मन में सिहरन पैदा हो जाए. घने अंधेरे और जंगल के बीच शिकार पर निकले भेड़िया, भागते हुए वरुण धवन और फिर आग की लपटों से बनते भेड़िया को देखकर आप भी कह उठेंगे, भागो भेड़िया आया.
https://Hero Xtreme 160R Stealth Edition 2.0, जानिए कीमत
टीजर की शुरुआत होती है एक बैकग्राउंड आवाज के साथ, ‘इस कहानी का नाम है भेड़िया’. जिसके बाद एक शानदार रैप आती है. टीजर और इस रैप के साथ खत्म होते जंगलों और जंगली जानवरों के बसाहट वाले क्षेत्रों में दस्तक देने जैसे खास संदेश देने की भी कोशिश की गई है. बता दें कि भेड़िया पहली भारतीय क्रिएचर कॉमेडी फिल्म है, जिसका ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. अमर कौशिक के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी.
https://एसडीएम भागवत जायसवाल के सामने पंगु हो गया है छत्तीसगढ़ शासन!










