नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं. अब जल्द ही इन सभी किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार 30 सितंबर यानी 2 दिन बाद करोड़ों किसानों के खाते में 12वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है. हो सकता है गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी किस्त जारी करें. हालांकि, सरकार की ओर से अभी कोई डेट तय नहीं है. बता दें कि केंद्र सरकार 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करती है. वहीं, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर की जाती है. इसके अलावा तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर की जाती है. सरकार की ओर से अब तक किसानों के खाते में 11 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है.
https://ससुराल के ताने से त्रस्त मां ने ही ले ली जुड़वा बच्चों की जान
ऐसे चेक करें स्टेटस
– आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है.
– इसके बाद में आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन दिखाई देगा.
– आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
– यहां पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा.
– अब आपको अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट में से किसी एक ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा.
– आप इन 2 नंबरों के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं.
– इन दोनों में से किसी एक का नंबर एंटर करने के बाद आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना है.
– इस पर क्लिक करने के बाद में आपको सभी ट्रांजेक्शन की डिटेल्स मिल जाएंगी.
https://अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष










