नवरात्रि आज सोमवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन 5 अक्टूबर को होगा. माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजी-अर्चना करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी. माना जाता है कि जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो बारिश काफी ज्यादा होती है. इससे प्रकृति में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छाई रहती है और आसपास की चीजें काफी खूबसूरत नजर आने लगती हैं. नवरात्रि में कुछ उपायों को करना भी काफी फलदायी माना जाता है. आज कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नवरात्रि के दौरान करने से मां दुर्गा का खास आशीर्वाद मिलता है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती.
https://नवरात्रि में 9 दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न
नवरात्रि के पहले दिन पूजा आदि शुरू करने से पहले घर के मख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाना ना भूलें. ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है. नवरात्रि के पहले दिन से अंतिम दिन कर रोजाना घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ सिंदूर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और हल्दी मिला हुआ जल अर्पित करें.
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के कदमों के निशान घर के अंदर की तरफ जाते हुए लगाएं. आजकल मार्केट में मां दुर्गा के कदमों के निशान वाले स्टीकर आसानी से मिल जाते हैं. आप चाहे तो इन्हें खुद भी लाल पेंट से बना सकते हैं.
नवरात्र के दौरान माता लक्ष्मी के मंदिर में जाएं. इसके बाद एक लाल कपड़े में थोड़ा सा केसर, हल्दी और चावल को बांधकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें और छोड़ा सा चावल लेकर अपने घर को वापस आ जाएं. इन चावलों को उस जगह पर छिड़क दें जहां पर आपका पैसा रहता है. इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
https://नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, माता रानी हो जाएंगी नाराज
नवरात्र के दौरान पूरे नौ दिन एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें गुलाब की पत्तियां और इत्र डालकर घर के मुख्य द्वार पर रखें. इससे घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है और नकारात्मकता भी दूर होती है.











